केंद्रीय वित्त मंत्री आज पेश करेंगी बजट, पीएम मोदी ने कहा-यह विकसित भारत के सपने की रखेगा आधारशिला

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मंगलवार को संसद में लगातार अपना सातवां बजट पेश करेंगी। यह बजट 2047 तक विकसित भारत की रूपरेखा तैयार करेगा।

सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करेंगी वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे मोदी 3.0 का पहला केंद्रीय बजट पेश करेंगी। सुबह नौ बजे बजट बनाने वाली मंत्रालय की टीम के साथ वित्त मंत्री का फोटो सेशन होगा। इसके बाद सीतारमण बजट पेश करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी के लिए राष्ट्रपति भवन जाएंगी।

इस बजट से देश के मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा उम्मीदें

इस बजट से देश के मध्यम वर्ग को सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं। ऐसे संकेत हैं कि वित्त मंत्री सीतारमण सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों को बढ़ावा देने के लिए कदमों की घोषणा कर सकती हैं।

बजट की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी ने कहा- “यह अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट”

ज्ञात हो, बजट की पूर्व संध्या पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह अमृत काल का महत्वपूर्ण बजट है। हमारे पास जो पांच साल हैं, यह बजट उस यात्रा की दिशा तय करेगा। साथ ही 2047 में विकसित भारत के सपने को पूरा करने की नींव रखेगा।

  • ये भी पढ़े..

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…

    आज का राशिफल और पंचांग: 23 जुलाई 2026, गुरुवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…