कटिहार : महिला सिपाही प्रभा भारती हत्याकांड में तीन बर्खास्त

कटिहार : चर्चित महिला सिपाही प्रभा भारती हत्याकांड में संलिप्त तीन सिपाहियों को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बर्खास्त कर दिया है। एसपी ने बताया कि सिपाही राहुल कुमार, महिला सिपाही शिवानी कुमारी और नदीम असरफ को घटना के वैज्ञानिक अनुसंधान के क्रम में मिले साक्ष्य के आधार पर जमालपुर निवासी महिला सिपाही प्रभा की हुई गोली मार कर हत्याकांड में संलिप्त पाया गया। इन्हें तत्काल सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा कि महिला प्रभा हत्याकांड में कई और पुलिस पदाधिकारी भी अनुसंधान में रडार पर हैं। एसपी ने बताया कि जिन सिपाहियों को सिपाही हत्याकांड में बर्खास्त किया गया है। उन्हें भी आरोप पत्र में शामिल किया जाएगा।

अनुसंधान में यह स्पष्ट हुआ कि कटिहार जिले में कार्यरत सिपाही राहुल कुमार, शिवानी और नदीम अशरफ ने बदमाशों को महिला सिपाही प्रभा का लोकेशन उपलब्ध कराया था। जिसके आधार पर बदमाशों ने कोढ़ा के भटवारा के समीप एनएच 81 पर ऑटो से उतारकर गोली मार कर हत्या कर दी थी।

सूत्र के अनुसार आरोपी सिपाहियों द्वारा बदमाशों को यह भी बताया गया था कि महिला सिपाही प्रभा ड्यूटी खत्म कर पहले अपने घर जमालपुर गई थी और शाम में कटिहार आ रही है। सूचना यह भी दी गई थी कि अकेले गेड़ाबाड़ी से ऑटो से कटिहार पुलिस लाइन जा रही थी।महिला सिपाही प्रभा भारती को कोढ़ा थाना के बाद पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया था।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में ऑनर किलिंग: पिता ने दामाद की गोली मारकर की हत्या 

    Share मुजफ्फरपुर। जिले के सिवाईपट्टी…

    Continue reading
    पटना हाईकोर्ट ने नाबालिग की अवैध गिरफ्तारी पर राज्य सरकार को दिया 5 लाख रुपये मुआवजे का आदेश

    Share पटना। पटना हाईकोर्ट ने…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *