उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा बोले – हार देख विकास की बात करने लगा विपक्ष

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि अपनी हार को दरवाजे पर दस्तक देता देख अब विपक्षी गठबंधन के शाहजादों को सकारात्मक मुद्दों की याद आ रही है।

जब मोदी जी ने अपने 10 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा तो इनलोगों के पास कहने को कुछ नहीं था। तब दिल्ली में बैठे राहुल गांधी के इशारे पर ये क्षेत्रीय सामंत पूरे देश में जाति, धर्म, भाषा और क्षेत्र के आधार विभाजन को बढ़ावा देकर नकारात्मक माहौल बनाने में जुट गए। कहा कि तेजस्वी यादव सकारात्मक राजनीति का चोला पहनने की कोशिश कर रहे हैं।

इंडी गठबंधन के नेता कभी एक साथ मंच पर आ नहीं सके, देशभर में साझा उम्मीदवार नहीं उतार सके, उनसे लोग क्या अपेक्षा करते।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को बड़ा फैसला: दोपहिया के बाद अब ऑटो, टेंपो और ट्रैक्टरों पर बढ़ेगी सख्ती; पीएसए ऐप (PSA App) से होगी रोजाना समीक्षा

    Share Add as a preferred…

    पटना हाईकोर्ट, सिविल कोर्ट और पुलिस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला शातिर जयपुर से गिरफ्तार: विशेष जांच टीम (SIT) ने आरोपी अनिश कुमार वर्मा को दबोचा

    Share Add as a preferred…