उड़ते हवाई जहाज का हवा में दरवाजा खोलने का आरोपी गिरफ्तार, हैदराबाद जा रही फ्लाइट में मची अफरातफरी

एक सनकी यात्री द्वारा तक उड़ते हवाई जहाज का हवा में दरवाजा खोलने का मामला सामने आने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है. इंदौर से हैदराबाद जा रही एक उड़ान के दौरान विमान का दरवाजा बीच हवा में खोलने का प्रयास करने के आरोप में एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना 21 मई को हुई थी।

उसने बताया कि 29 वर्षीय यात्री ने कथित तौर उड़ान के दौरान दरवाजा खोलने की कोशिश की और यहां राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आरजीआईए) पर विमान के उतरने से कुछ मिनट पहले एयरलाइन कर्मचारियों के साथ बहस की।

पुलिस ने कहा कि विमान के आरजीआईए पर उतरने के बाद एयरलाइन कर्मचारियों ने यात्री के खिलाफ शिकायत दी, जिसके आधार पर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरजीआई हवाई अड्डा पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि आरोपी कथित तौर पर ‘‘स्वास्थ्य समस्याओं’’ से पीड़ित है और उसकी चिकित्सा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है, जिसे ध्यान में रखते हुए उसे थाने से जमानत दे दी गई। पुलिस ने कहा कि यहां चंद्रगिरिनगर का रहने वाला यात्री अपने दोस्त के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन गया था और इंदौर से हैदराबाद के लिए विमान में सवार हुआ था।

  • Related Posts

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को कुचला, भागलपुर के डॉक्टर गिरफ्तार

    Share यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो…

    Continue reading
    वृंदावन में बोले आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत – भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा, 20–30 साल में विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता

    Share वृंदावन (मथुरा)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *