इस चुनाव में मोदी और राहुल के बीच मुकाबला : अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि यह चुनाव राहुल गांधी बनाम नरेंद्र मोदी है। इसमें विकास के लिए वोट और जिहाद के लिए वोट के बीच मुकाबला है। तेलंगाना में रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि यह चुनाव नरेंद्र मोदी की भारतीय गारंटी और राहुल गांधी की चीनी गारंटी के बीच हैं।

अमित शाह ने कहा, कांग्रेस कहती है कि मोदी आरक्षण समाप्त कर देंगे, लेकिन उन्होंने पिछले 10 साल में सत्ता में रहते हुए ऐसा कुछ नहीं किया। हालांकि कांग्रेस ने मुसलमानों को चार प्रतिशत आरक्षण देकर एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण में सेंध लगाई। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सत्ता में आई तो मुस्लिम आरक्षण को समाप्त कर देगी और एससी, एसटी और ओबीसी आरक्षण बढ़ाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    ‘मैं इस मुद्दे पर बात नहीं करूंगा’—NEET आंदोलन पर सोनू निगम की चुप्पी बनी चर्चा का विषय

    Share Add as a preferred…

    बिहार में दूसरे दिन भी उग्र हुआ छात्र आंदोलन, कई जिलों में प्रदर्शन; कटिहार और दरभंगा में पुलिस-छात्रों की झड़प

    Share Add as a preferred…