अवैध वसूली के मामले में दारोगा सहित सात पुलिसकर्मी निलंबित

छपरा जिले के भगवान बाजार थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर समेत 7 पुलिसकर्मियों पर एसपी ने कड़ा एक्शन लिया है। एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि बालू माफिया से साठगांठ कर बालू लदी गाड़ियों से वसूली करने और गाड़ियों को पास करने के मामले में भगवान बाजार थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवानों का ऑडियो क्लिप मिला था।

जांच में सही पाए जाने पर सब इंस्पेक्टर अजीत प्रसाद, एएसआई किरण कुमारी, सिपाही मनोज कुमार, सरिता कुमारी, नेहा कुमारी, सिम्मी कुमारी, सैप जवान चालक संतोष कुमार तथा श्याम किशोर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। एसपी ने बताया कि इन लोगों से जवाब मांगा गया था।

लेकिन,संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के कारण कार्रवाई की गई है।

  • Related Posts

    इसलामगंज में सरकारी सड़क भूमि से अतिक्रमण हटाया गया, हाईकोर्ट के आदेश पर चला प्रशासन का बुलडोजर

    Share भागलपुर, भागलपुर जिले के…

    Continue reading
    डीडीसी ने सबौर प्रखंड का किया निरीक्षण, विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा

    Share भागलपुर, भागलपुर के उप…

    Continue reading