अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: छापेमारी कर 13 लोगों को दबोचा, 47 के खिलाफ केस दर्ज

बिहार में बालू माफिया एनजीटी के आदेश की धज्जियां उड़ा रहें है। एक ओर नवादा में अवैध बालू कारोबार से जुड़े एक मुखिया की हत्या कर दी गई है तो दूसरी ओर पटना के बालू घाटों पर पुलिस की सख्ति के बावजूद अवैध खनन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

बिहटा के अलग-अलग इलाकों के 45 लोगों के खिलाफ पुलिस ने अवैध खनन मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस ने छापेमारी कर 13 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से दो नाव, दो लोडर और कई मोबाइल फोन को बरामद किया है।

बिहटा एसडीपीओ पंकज मिश्रा ने बताया कि अवैध बालू खनन एवं परिवहन की सूचना मिल रही थी। वरीय अधिकारियों के निर्देश पर दो दिन का विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया, जिसमें तेरह लोग गिरफ्तार किए गए है। ये सभी बालू खनन पर रोक के बावजूद अवैध खनन कर बिना चालान के बावू बेच रहे थे। बता दें कि बिहटा में बालू के अवैध कारोबार के कारण अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है।

  • Related Posts

    भागलपुर के भिट्टी में महाशिवरात्रि पर सजेगा ‘महादंगल’: नेपाल के थापा और बनारस के सलमान में होगी ‘जोर-आजमाइश’; 15 से 17 तक उत्सव

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    भागलपुर में 25 साल बाद मिला इंसाफ: पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले पति को 5 साल की कैद; शव अस्पताल में छोड़कर हुआ था फरार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading