अग्निपथ योजना थोपकर युवाओं के साथ धोखा किया:राहुल गांधी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अग्निपथ योजना जबरदस्ती थोपकर उन युवाओं के साथ धोखा किया है, जो सेना में भर्ती होने का सपना देखते हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने एक टेम्पो पर कुछ ऐसे युवाओं से बातचीत का वीडियो एक्स पर साझा किया जो सेना में भर्ती होना चाहते थे, लेकिन अग्निपथ योजना लागू होने के कारण उनका सपना पूरा नहीं हो सका।

राहुल गांधी ने कहा, देशभक्ति के टेम्पो में सवारी के दौरान युवाओं की पीड़ा को और करीब से जाना। कहा कि देश सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के साथ मोदी ने धोखा किया है। इन पर अग्निपथ योजना ज़बरदस्ती थोप दी।

कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार में इन बहादुर युवाओं के साथ न्याय होगा।

  • Related Posts

    यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने दो भाइयों को कुचला, भागलपुर के डॉक्टर गिरफ्तार

    Share यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो…

    Continue reading
    जेडीयू में पुराने नेताओं की वापसी के संकेत, आरसीपी सिंह बोले – खरमास खत्म होने दीजिए

    Share पटना। बिहार विधानसभा चुनाव…

    Continue reading

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *